JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने सेक्टर 7-8 डिवाइडिंग रोड पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान साहिबे आलम वासी दिल्ली के रुप में हुई है। जिससे चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
यह मोटरसाइकिल वर्ष 2022 में पल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती कॉलोनी से चोरी की गई थी। पुलिस प्रवक्ता अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 7-8 अप्रैल 2022 की रात को दिलीप वासी सरस्वती कालोनी की मोटरसाइकिल को उसके घर के सामने से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया था।
जिसकी शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी कबाडी का काम करता है, उसने यह चोरी की मोटरसाइकिल करीब 1 महीने पहले किसी व्यक्ति से 5000 रुपये में खरीदी थी। अपराध शाखा की टीम द्वारा चोर की तलाश की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।