JKNEWS18/FARIDABAD : कम्पनी से 150 किलोग्राम ब्रॉस (पीतल)का सामान चुराने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना मुजेसर में बांके बिहारी कपूर निवासी फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसकी कम्पनी में गैस स्टोव के पार्टस बनते है।
15 जून की सुबह शहजाद कम्पनी में घुसा और करीब 150 किलो ग्राम ब्रास का सामान जिसकी कीमत करीब 1,50,000 रूपए है चोरी करके ले गया। जिसके खिलाफ थाना मुजेसर में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना मुजेसर ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी शहजाद निवासी शिवाजी नगर झुग्गी को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साइड वाली कम्पनी की दीवार से कूदकर घुसा था। जिसके बाद उसने ब्रास का सामान उठाया और कम्पनी के बाहर जंगल में छुपा दिया था। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद चोरी का सामान बरामद किया गया। माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया।