JKNEWS18/FARIDABAD : बीती रात को गांधी कालोनी रेलवे स्टेशन रोड पर सागर निवासी गांधी कॉलोनी की गर्दन पर कांच की बोतल से वार कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस थाना एनआईटी की टीम ने विरेंद्र उर्फ कालू निवासी गांधी कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार ओमपाल निवासी गांधी कॉलोनी एनआईटी फरीदाबाद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका लडका सागर रेलवे स्टेशन नजदीक ठेका के नजदीक विरेंद्र उर्फ कालू से अपनी मजदूरी के पैसे लेने गया था। जहां विरेंद्र की उसके साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते विरेंद्र ने सागर पर वहां पडी कांच की बोतल से सागर के सिर व गर्दन पर वार किये।
जिससे उसके बेटे की मृत्यु हो गई। जिसकी शिकायत पर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।प्राथमिक जांच में सामने आया कि 30 अगस्त को मृतक सागर ने आरोपी से अपनी मजदूरी के पैसे मांगे थे।
जिसको लेकर कहासुनी हो गई थी। वीरेंद्र ने सागर के सिर व गले पर कांच की बोतल से वार किया था। आरोपी को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर आगे कार्रवाई की जाएगी।