JKNEWS18/FARIDABAD : संजय कॉलोनी निवासी एक महिला ने थाना मुजेसर में शिकायत दी थी कि उसकी 20 वर्षीय बेटी निशा 1 अगस्त को ऑफिस की मीटिंग के सिलसिले में कोलकाता गई थी। युवती ने परिजनों को फोन कर बताया था कि वह अगली सुबह तक घर वापस आ जाएगी, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंची और उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया।
शिकायतकर्ता ने हरिओम नामक युवक पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का शक जताया था। शिकायत के आधार पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने प्रदीप निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल राजीव कॉलोनी सेक्टर-58 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रदीप ने अपने दोस्त हरिओम के साथ मिलकर निशा की गला घोंट कर हत्या की थी, आरोपी प्रदीप व हरिओम की वर्ष 2018 में सेक्टर 58 स्थित एक कंपनी में मुलाकात हुई थी,
आरोपी प्रदीप ने युवती का गला दबाया था और फिर उसे हरिओम के साथ मिलकर आगरा कैनाल नहर में फेंक दिया था। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 12 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।