JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच एनआईटी की टीम ने अवैध हथियार पर कार्रवाई करते हुए 3 अगस्त को एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान प्रिंस उर्फ वीर निवासी ओल्ड रेलवे रोड, गांधी कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच एनआईटी की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि प्रिंस के पास अवैध हथियार है और सेक्टर-21 डी फरीदाबाद में मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रिंस को मौका से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना एनआईटी में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।