JKNEWS18/FARIDABAD : एपीके फाईल भेजकर 84300 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना एनआईटी की टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान विनेश, अल्लाबक्स व विजय निवासी अमृतसर पंजाब के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एनआईटी फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि 16-17 अगस्त को उसके फोन पर एपीके फाईल आई, जिस पर क्लिक करते ही उसका फोन हैक हो गया और उसके खाते से 84,300 रुपये कट गये। जिसकी शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अल्लाबक्स व विनेश, एलटी फैब्रिकेटस नामक फर्म के संयुक्त खाताधारक है। फर्म का खाता आरोपी विजय ने खुलवाया था। विजय व विनेश दोनों दोस्त है। खाता में ठगी के 36000 रुपये आये थे। सभी आरोपी 10वीं पास है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।