JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस द्वारा सट्टा खाई करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 21 जून को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सट्टा खाई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9200 बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी
भोजपुरी चौक स्थित ग्रीन बेल्ट के पास एक व्यक्ति सट्टा खाई कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मनीष, निवासी जनता कॉलोनी को सट्टा खाई करते हुए काबू किया।
आरोपी के कब्जे से 9200 की नकदी बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना डबुआ में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है।