JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाही करते हुए 20 जुलाई को अवैध नशा बेचने वाले 2 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सलमान निवासी नियर आशियाना फ्लैट सेक्टर 56 फरीदाबाद व कनोज निवासी जीवन नगर पार्ट-2 गौच्छी फरीदाबाद के रूप में हुई है।
अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने सलमान से 530 ग्राम व कनोज से 330 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर सलमान निवासी नियर आशियाना फ्लैट सेक्टर-56 फरीदाबाद को 530 ग्राम गांजा सहित राजीव कॉलोनी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है,
वहीं एक अन्य मामले में कनोज वासी जीवन नगर पार्ट-2 गौच्छी फरीदाबाद को 330 ग्राम गांजा सेक्टर-24 लखानी फैक्टरी के पास से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।