JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर अपराधियों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में साइबर थाना एनआईटी की टीमों ने तीन अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 95.65 लाख की साइबर ठगी पहले मामले में चार्मवुड विलेज फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति को शेयर मार्केट में भारी मुनाफा कमाने का झांसा देकर 95.65 लाख की साइबर ठगी का शिकार बनाया गया। जांच के दौरान साइबर थाना एनआईटी की टीम ने जसवंत निवासी सुभाष नगर,
कैथल हाल बालाजी कॉलोनी कैथल तथा ललित निवासी सुभाष नगर कैथल को गिरफ्तार किया। जिनकी पूछताछ में सामने आया कि दोनों एक-दूसरे के जानकार हैं। ललित ने जसवंत का बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। जिस खाते में ठगी की 80000 की राशि प्राप्त हुई थी। जिनको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए निवेश कर मोटा लाभ कमाने का झांसा देकर 11.42 लाख की ठगी दूसरे मामले में सतपाल निवासी एनआईटी फरीदाबाद को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोडक़र प्रतिदिन निवेश से होने वाले लाभ के फर्जी स्क्रीनशॉट और संदेश भेजे गए। लालच में आकर शिकायतकर्ता ने ठगों द्वारा भेजे गए लिंक के माध्यम से निवेश खाता खोलकर11.42 लाख निवेश कर दिए,
लेकिन बाद में उसकी राशि वापस नहीं मिली। साइबर थाना एनआइटी की टीम ने आयुष निवासी नारनौल को गिरफ्तार किया। जिसकी पूछताछ में सामने आया कि उसने हेमंत सोनी का बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था तथा उस खाते में अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत कराया था। आयुष को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हेमंत सोनी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके खाते में ठगी के 1.50 लाख आए थे। शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 6.61 लाख की ठगी तीसरे मामले में शिकायतकर्ता से शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर 6.61 लाख की ठगी की गई साइबर थाना की टीम ने पियूष निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया।
जिसने बताया कि उसने अपनी फर्म के नाम से बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। उसके खाता में घटनाक्रम से संबंधित 2.10 लाख आए थे। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के इस खाता पर महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल से संबंधित 6 अन्य शिकायतें और भी दर्ज हैं, इस खाते में शिकायतों से संबंधित 12267569 की राशि प्राप्त हुई है।