JKNEWS18/FARIDABAD : जिले में सट्टा खाई करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते 17 जुलाई को फरीदाबाद पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 4 को गिरफ्तार कर 6990 रूपए की राशि बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अनखीर सब्जि मंडी के पास सट्टा खाई की जा रही हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर रेड कर रामकिशोर वासी बदरपुर दिल्ली को 2020 रुपए सहित सट्टा खाई करते हुए गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार दीपक गुलाटी निवासी न्यू जनता कालोनी फरीदाबाद को मेवला महाराजपुर अंडरपास के पास सट्टा खाई करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1220 रूपए की जुआ राशि बरामद की गई।
उन्होंने आगे बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने ने कार्रवाई करते हुये मोहित निवासी रामनगर सेक्टर-8 को सट्टा खाई करते हुये सेक्टर-11 एरिया से 2000 रुपये सहित काबू किया है, वही नवीन नगर पुलिस चौकी की टीम ने सूरज निवासी बसंतपुर फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुये 1750 रुपये सहित नवीन नगर सोसाइटी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई है।