JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच एनआईटी की टीम ने अवैध हथियार पर कार्रवाई करते हुए 16 जुलाई को एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान विजय निवासी ओल्ड फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच एनआईटी की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि विजय के पास अवैध हथियार है और बिजली घर, ओल्ड फरीदाबाद के पास मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने विजय को मौका से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ।
जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना ओल्ड फरीदाबाद में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि वह ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में मेंहदी लगाने काम करता है और हवाबाजी के लिए इसने देशी कट्टा मेरठ उत्तर प्रदेश से 5000 रुपये में खरीदा था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।