JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना एनआईटी की टीम लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर रही है। जिसके चलते टीम ने दो अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में उदयपुर राजस्थान व सोनीपत से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशिफ निवासी गांव पिपली खेड़ी जिला चित्तौडग़ढ़ राजस्थान तथा आशिष निवासी सेक्टर-27 सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को 15 जुलाई को क्रमश: उदयपुर और सोनीपत से गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 जनवरी को साइबर थाना एनआईटी में एक मामला दर्ज किया गया था,
जिसमें शिकायतकर्ता के साथ दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 91.50 लाख की साइबर ठगी की गई थी। इस मामले में 15 जुलाई को पुलिस टीम ने आशिफ निवासी पीपल खेड़ी चित्तौडग़ढ़ राजस्थान को उदयपुर से गिरफ्तार किया है। जिसने बताया कि वह टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से पहले गिरफ्तार किये गये
आरोपी उमेश के संपर्क में आया था और उमेश ने पूरखाराम के बैंक खाते की जानकारी उसे दी थी, जिस खाता को उसने आगे ठगों को भेज दिया था। इस खाता से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने पर उमेश उस को आशिफ को भेजता था, जिसे वह आगे साइबर ठगों तक पहुंचाता था। जिसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस मामले में पुलिस ने उमेश, पूरखाराम और आशिफ सहित अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक दूसरे के मामले में फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ अगस्त 2025 से अक्टूबर 2025 के बीच शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 14,68,636 की ठगी की गई।
जिस मामले में साइबर थाना की टीम ने 15 जुलाई को आशिष वासी नरेंद्र नगर सोनीपत को सोनीपत से गिरफ्तार किया। जिसने बताया कि उसकी मुंबई निवासी एक महिला से जान.पहचान थी।
दोनों ने मिलकर बैंक खाता खुलवाया तथा संबंधित खाता के पंजीकृत मोबाइल नंबरए ई.मेल आईडी और बैंक खाता की जानकारी कमीशन के आधार पर साइबर ठगों को उपलब्ध करा दी थी। संबंधित खाते में ठगी की 5.20 लाख की राशि प्राप्त हुई थी। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।