JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद शादाब निवासी एसजीएम नगर फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जीतराम वासी ओल्ड फरीदाबाद ने थाना ओल्ड में शिकायत दी थी कि उसने 28 दिसंबर 2025 को अपनी स्कूटी फरीद पार्क ओल्ड फरीदाबाद के बाहर खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना ओल्ड में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने 15 जुलाई 2026 को हुड्डा पार्क सेक्टर-48 के पास से आरोपी मोहम्मद शादाब को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल अपना शौक पूरा करने के लिए चुराई थी। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।