JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने शाहिद निवासी नेहरु कालोनी एनआईटी फरीदाबाद को 14.43 ग्राम सहित गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध थाना कोतवाली में एनडीपीएस की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जिसको आगामी पूछताछ के लिए एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 14 जुलाई को अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम को बाटा फ्लाईओवर पर एक व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए रेड की गई तथा आरोपी शाहिद को गिरफ्तार किया गया।
जिससे पूछताछ में सामने आया कि 14.43 ग्राम स्मैक को हरिद्वार से किसी व्यक्ति से 30000 रुपये में लेकर आया था जिसको वह बाटा फ्लाईओवर पर किसी को बेचने के लिए जा रहा था। आरोपी का पूर्व में भी अपराधिक रिकार्ड है।