JKNEWS18/FARIDABAD : फोन हैक कर 98500 रुपये की ठगी के एक मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने 14 जुलाई को संदीप गौर निवासी लखनउ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार एसजीएम नगर निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 27 मई को उसके व्हॉटस्एप पर एक अंजान नंबर से लिंक आया। जिस पर क्लिक करते ही उसका फोन हैक हो गया और उसके खाता से 98500 रुपये कट गए, जिसकी शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संदीप गौर ने खाताधारक मुकेश का खाता लेकर आगे ठगो को दिया था, आरोपी बेरोजगार है, मुकेश को पूर्व में गिरफ्तार कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।