JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखों की टीमों द्वारा वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी की 3 मोटरसाइकिल तथा एक ट्रैक्टर व टैंकर बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 19 जून को थाना पल्ला में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने उमेश कुमार निवासी किशनगंज, दिल्ली हाल निवासी शिवराज कॉलोनी मेवला फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। एक अन्य मामले में अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने थाना आदर्श नगर में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी अजय उर्फ गोलू निवासी लाल कुआं दिल्ली को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।
इसी प्रकार एवीटीएस सिकरोना की टीम ने थाना कोतवाली में दर्ज ट्रैक्टर एवं टैंकर चोरी के मामले में नफीस निवासी जेवर जिला गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर चोरी किया गया ट्रैक्टर व टैंकर बरामद किया।
वहीं एक अन्य कार्रवाई में एवीटीएस सिकरोना की टीम ने थाना मुजेसर क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी नसीम निवासी गांव धौज, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर वाहन बरामद किया। सभी आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।