JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं उनकी आपूर्ति करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 01 जुलाई को विभिन्न अपराध शाखाओं की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 4 अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने विकास उर्फ कालिया निवासी डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद को 3 नंबर मस्जिद चौक कल्याणपुरी, एसजीएम नगर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।
इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अंकुश उर्फ भूरी निवासी मेवला महाराजपुर को पटेल चौक एयर फोर्स की दीवार के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। वहीं अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने जमशाद उर्फ मटरू निवासी गांव राम लक्ष्मणपुर, जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश हाल निवासी सेक्टर-3 फरीदाबाद को आईएमटी सोतई पुल बल्लभगढ़ से एक अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।
इसके अलावा एवीटीएस-2 की टीम ने सूरज निवासी गांव पटौदी गुरुग्राम, हाल निवासी मजदूर कॉलोनी फरीदाबाद को मजदूर कॉलोनी बाईपास रोड, ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। चारों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।