JKNEWS18/FARIDABAD : स्टॉक मार्किट में निवेश के नाम पर 36.87 लाख रुपए की ठगी के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाला को साईबर थाना एनआईटी ने गिरफ्तार किया है।
थाना साइबर अपराध एनआईटी में निवासी एनआईटी फरीदाबाद ने शिकायत में आरोप लगाया की उसको एक अनजान व्हाटसएप नम्बर से कॉल प्राप्त हुआ। जिसमें ठग ने स्टॉक मार्किट में पैसा निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया और फिर उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोडा। जिसके बाद आरोपी ने लालच में आकर 36,87,000 रूपए निवेश कर दिए।
जिसके संबंध में थाना साइबर एनआईटी में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी की टीम ने बंसीलाल चौधरी निवासी दयाल बाग आगरा को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बंसीलाल, धर्मवीर व भानू तीनों उदयपुर जाकर धर्मवीर का खाता ठगो को देकर आए थे। आरोपी धर्मवीर व भानू को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी बंशीलाल 12वीं पास है व दूध की डेयरी चलाता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।