JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एक साइबर ठगी के मामले में 27 जून को 2 खाता उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान अभिषेक बंसल व अमित कुमार निवासी भोपाल मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। जिनको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जांच में सामने आया कि आरोपी अभिषेक ने तेजस का खाता प्रिंस से लेकर आगे अमित को दिया था वहीं अमित ने यह खाता आगे टेलीग्राम पर ठगों को दिया था। अभिषेक बीण्ए पास है व कैनोपी लगाकर सिम बेचता है वहीं अमित बीएससी नर्सिंग की पढाई कर रहा है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार जीवन नगर-2 गौच्छी फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 जनवरी 2026 को उसने गूगल पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की डीलरशिप संबंधी जानकारी खोजी थी और एक वेबसाइट पर उसने डीलरशिप के लिए आवेदन किया। फिर 21 जनवरी को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया और उसे गुरुग्राम में डीलरशिप उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
ठगों ने ई.मेल के माध्यम से डीलरशिप आवेदन फॉर्म भेजा। ठगों ने प्रोसेस फीस, एनओसी तथा अन्य औपचारिकताओं के नाम पर विभिन्न किश्तों में धनराशि जमा कराने को कहा गया और उसने 28 जनवरी को प्रोसेस फीस के नाम पर 1.77 लाख तथा 30 जनवरी को एनओसी के नाम पर 4.75 लाख ठगों द्वारा बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिये।
इसके बाद ठगों ने लाइसेंस अप्रूवल के नाम पर 10.50 लाख की अतिरिक्त राशि की मांग की। जिस पर उसको धोखाधड़ी का संदेह हुआ। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।