JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशा व नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 25 जून की अल सुबह फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की 7 टीमों द्वारा राहुल कॉलोनी में व्यापक स्तर पर कांबिंग, सर्चिंग की गई। इस दौरान महिला कर्मचारियों सहित 125 के अधिक पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र द्वारा टीमों का नेतृत्व किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वरुण दहिया सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई जारी है। 25 जून की अल सुबह अपराध शाखाओं की 7 टीमों द्वारा राहुल कॉलोनी क्षेत्र में कांबिंग, सर्चिंग की गई।
डॉग स्क्वायड की टीम द्वारा भी सर्चिंग की गई। इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई है। कांबिंग, सर्चिंग के दौरान कोई भी अवैध नशा नहीं मिली। इस दौरान 51 पव्वे देशी शराब बरामद हुई है। जिस संबंध में की एवीटीएस सिकरौना टीम ने जुगनू निवासी नेहरू कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।