JKNEWS18/FARIDABAD : अलग-अलग मामलों में 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 2 मोटरसाईकिल बरामद की हैं। जिनको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून को थाना पल्ला में एक मोटरसाईकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था
जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने साजिद निवासी बडखल को सेक्टर-37 बाई पास रोड से गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की है। वहीं एक अन्य मामले में एवीटीएस भूपानी की टीम ने थाना सराय ख्वाजा में दर्ज एक मोटरसाईकिल चोरी के मामले में सुखदेव निवासी श्रीगंगानगर राजस्थान को चोरी की मोटरसाईकिल सहित भूपानी रेलवे पुल से गिरफ्तार किया है।