JKNEWS18/FARIDABAD : फोन हैक कर 1.50 लाख रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी की टीम ने सुयाष व अमित निवासी गुरुग्राम को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को 20 जून को गुरुग्राम से काबू किया गया। पुलिस प्रवक्ता अनुसार अमित ने वीरेंद्र का खाता सुयाष को दिया तथा सुयाष ने इस खाता को आगे ठगो को दे दिया था।
सुयाष ग्रेजुएट व अमित 11वीं पास है, दोनों आरोपी प्राईवेट नौकरी करते है। खाताधारक वीरेंद्र को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया हुआ था जिसकी पूछताछ व निशानदेही पर कार्रवाई की गई। तीनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
बता दें कि सरूरपुर निवासी एक व्यक्ति का 18 नवंबर 2025 को फोन हैक कर उसके खाता से 1.50 लाख रुपये निकल लिये गये, जिसकी शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।