JKNEWS18/FARIDABAD : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 19 जून को सीतापुर बिहार से खाता उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान राम हर्ष व हर्षित निवासी जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-86 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि 19 दिसम्बर 2025 को व्हॉट्सएप पर उसके पास एक लिंक प्राप्त हुआ। लिंक पर क्लिक करने के बाद वह एक व्हॉट्सएप ग्रुप से जुड़ गया, जहां पर ठगों द्वारा उसे स्टॉक्सए प्री.आईपीओ एवं ब्लॉक डील्स में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया गया।
दिसम्बर 2025 से जनवरी 2026 के बीच ठगों ने अलग-अलग ट्रांजैक्शनों के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में कुल 7,397600 रुपये ट्रांसफर करवाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि राम हर्ष ने बलराम राठौर का खाता आगे हर्षित को दिया था, जिसको हर्षित ने आगे ठगो को दे दिया था।
दोनों ग्रेजुएट है, रामहर्ष प्राईवेट नौकरी करता है वहीं हर्षित की फोटोकॉपी की दुकान है। खाताधारक बलराम को 17 जून को गिरफ्तार कर 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया था। तीनों आरोपियों भी जेल भेज दिया गया है। खाते में ठगी के 650000 रुपए आए थे।