JKNEWS18/FARIDABAD : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार प्रभावी कार्रवाही की जा रही है। 13 जून से 19 जून के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने 21 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 75,07,078 बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 6 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 21 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 1 व सेंट्रल के 4 व बल्लभगढ का 1 एक मामला शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 75,07,078 रूपए बरामद किये हैं। इसी प्रकार 278 शिकायतों का निस्तारण कर 4,95,926 रूपए खातों में फ्रिज कराये हैं।
साइबर थानों की टीम द्वारा यह कार्रवाई 13 जून से 19 जून के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, अमन गुप्ता, अवदेश सिंह, सचिन कुमार, वीरेंद्र सिंह, कमल भड़ाना, गुरविंदर सिंह, हेमंत मित्तल, रूपेश कुमार, अंकित, विवेक कुमार, आलोक रायजादा, बलराम राठौर, प्रशांत शर्मा, विक्रम सिंह, विवेक कुमार, हर्ष जयसवाल, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार व विरशांत का नाम शामिल है।