JKNEWS18/FARIDABAD : पुलिस की विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी व अग्रेजी शराब बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुये ब्रह्मसिंह सैनी निवासी ऊंचा गांव जिला फरीदाबाद को मलेरना रोड सेक्टर-62 से गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 170 पव्वे, 94 अध्धे व 11 बोतल देशी व अग्रेजी शराब बरामद हुई है।
जिसके खिलाफ थाना आदर्श नगर के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है, आरोपी पर पूर्व में भी अवैध शराब बेचने के मामले दर्ज है। इसी प्रकार अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने वाल्मीकी मौहल्ला एनआईटी फरीदाबाद, निवासी आकाश को 200 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई है।