JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने थाना सारन में दर्ज एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने जसवीर सिंह पुत्र निवासी गांव सहसन जिला डीग राजस्थान को सेक्टर-3 क्षेत्र से 9 जून को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की मोटरसाइकिल उसके पास थीए जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी को 3 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर अपराध शाखा की टीम पूछताछ कर रही है।
बता दें कि 6 मई को पर्वतीय कॉलोनी निवासी आकाश शर्मा की मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर के बाहर से चोरी कर लिया था। शिकायत पर थाना सारन में चोरी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।