JKNEWS18/FARIDABAD : क्राईम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने 256 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान दलीप कुमार वासी गांव पिगांव, मथुरा हाल नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 फरीदाबाद के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 9 जून को क्राईम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर दलीप कुमार को 256 ग्राम गांजा सहित डबुआ क्षेत्र में गिरफ्तार किया था। जिसके विरुद्ध थाना डबुआ में एनडीपीएस की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि वह 3000 रुपये में 500 ग्राम गांजा सदर बाजार दिल्ली से खरीद कर लाया था। जिसमें से कुछ गांजा उसने बेच दिया। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है, जिस पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के 5 मामले दर्ज है।