JKNEWS18/FARIDABAD : दुकानदार से हजारों रूपए छीनने के आरोप में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना डबुआ में एवरन सिंह वासी ग्राम कटका, आगरा हाल डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि जब वह 2-3 जून की रात 12.30 बजे अपनी दुकान से घर वापिस आ रहा था।
उसी दौरान उसे रास्ते में दो लडक़े मिले जिन्होने उससे उसका पैसों वाला बैग छीनने की कोशिश लेकिन कामयाब नहीं हुए, तभी उनके दो साथी और आ गये जिन्होने उसे पत्थर मारा जिसके बाद वो बेहोश हो गया और उसका बैग जिसमें 53000 रूपए थे लेकर फरार हो गये।
जिस शिकायत पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने आरोपी तुषार निवासी दुर्गा पार्क, दिल्ली हाल जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद व गौरव निवासी डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुछताछ में सामने आया कि आरोपी गली में पैसे लुटने की फिराक में खडे थे। जब शिकायतकर्ता वहां से गुजरा तो उन्होने उसे रूकवा लिया और उससे पैसे छीन लिए। उन्होंने आगे बताया कि उनको घुमने जाने के लिए पैसों की जरूरत थी, जिसके लिए उन्हेने इस वारदात को अंजाम दिया। पुछताछ के बाद आरोपियों से कुल 45,000 रूपए बरामद किए गये। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।