JKNEWS18/FARIDABAD : हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी दलाल ने फरीदाबाद में आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों को स्वतंत्र भारत का स्वर्णिम काल बताया।
उन्होंने कहा कि यह कालखंड केवल एक सरकार की यात्रा नहीं, बल्कि संकल्प से सिद्धि तक के राष्ट्रीय नवजागरण की गाथा है। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी राज मदान, जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, पंकज सिंगला, युवा जिलाध्यक्ष शोभित अरोड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
श्री दलाल ने कहा कि 2014 से पहले देश में क्या माहौल था, घोटाले की हेडलाइन होती थी, आतंकवाद का बोलबाला था, बैंकों का हाल ऐसा था कि बैंक ऐसा लगता था डूब जाएंगे, उस समय देश की जनता ने फैसला लिया और मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार चुनी।
मोदी जी ने जनहित योजनाओं के माध्यम से महिलाए किसानए गरीब और युवा सभी वर्गों को सशक्त करने का कार्य किया। श्री दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का नेतृत्व आजादी के बाद का सबसे निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व रहा है। 2014 से प्रारंभ हुई यह यात्रा आज भारत को विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर कर रही है।
भारत ने मोदी युग में न केवल आंतरिक रूप से आत्मबल प्राप्त किया, बल्कि भारत वैश्विक मंचों पर भी एक मजबूत और स्पष्ट आवाज बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्र प्रथम की सोच ने भारत को एक शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर स्थापित किया है।
सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिन्दूर जैसे सैन्य कदम केवल रणनीति नहीं, बल्कि भारत की बदलती आत्मा, आत्मबल और संकल्प की अभिव्यक्ति हैं। पहले हम रक्षा उपकरण आयात करते थे लेकिन अब रक्षा उपकरणों का निर्यात करने वाले देश बन गए हैं ।
पाकिस्तान के साथ जल संधि को तोडक़र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ अपने मजबूत इरादों की झलक दिखलाई है । भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका हैए और यह परिवर्तन नीतिए नीयत और निष्ठा की जीत है। नीति आयोग के अनुसार मोदी सरकार में 27 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए।
81 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त अनाज मिल रहा है। स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, पीएम किसान योजना, पीएम आवास योजना, जनधन योजना जैसी ऐतिहासिक योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया।
मोदी सरकार की ट्रांसपेरेंसी, टेक्नोलॉजी और ट्रस्ट की त्रिवेणी ने शासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और भागीदारी को नई ऊंचाई दी। मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 और 35ए हटने के बाद जम्मू-कश्मीर पूरी तरह भारत के संवैधानिक और राष्ट्रीय ढांचे में एकीकृत किया।
मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य अब तक हजारों नक्सली सरेंडर कर चुके हैं और कई कमांडर मारे गए हैं। 11 वर्षों में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में 79 रैंक की छलांग, 2014 में 142 से 2019 में 63 पर आए। कारोबार को आसान बनाने के लिए 1500 पुराने कानूनों को किया निरस्त किया।
वर्ष 2024-25 में वस्तुओं और सेवाओं में $825 बिलियन का रिकॉर्ड निर्यात दर्ज किया। पिछले 11 वर्षों (2014-25) में भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में 54,917 किलोमीटर का विस्तार किया और प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत 2014 से अब तक 3.96 लाख किलोमीटर ग्रामीण सडक़ें बनाई गई।
भारत में संचालित हवाई अड्डों की संख्या 2014 में 74 से बढक़र 2025 में 160 हुई । देश में 136 विश्वस्तरीय वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल, चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज, पहाड़ों में सबसे लंबा रेल टनल, पम्बन ब्रिज जैसी परियोजनाओं से देश को नई गति मिली है ।
मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की और अग्रसर है । श्री दलाल ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की भी सराहना की और कहा कि हरियाणा सरकार पारदर्शी प्रशासन, जनकल्याण और विकास में आज देश के अग्रणी राज्यों में है।
श्री दलाल ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन को जमीन पर उतारते हुए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। वृद्धावस्था सम्मान भत्ता 3000 मासिक तक बढ़ाया गया।
79 नए कॉलेज, जिनमें से 32 केवल बेटियों के लिए, हर 20 किमी के दायरे में एक कॉलेज सुनिश्चित किया। योग्यता आधारित नौकरियां, बिना खर्ची, बिना पर्ची सुनिश्चित की। स्वामित्व योजना और लाल डोरा क्षेत्र का उन्मूलन, संपत्ति का अधिकार आम जनता तक पहुंचा।