JKNEWS18/FARIDABAD : बीते 19 मई को सेक्टर 37 स्थित ओयो होटल में मारपीट करने के मामले में क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने मनीष उर्फ ईका व सेतू निवासी शिव दुर्गा विहार लक्कडपुर फरीदाबाद को दयालबाग रोड लक्कडपुर से 2 जून को गिरफ्तार किया है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों मुख्य आरोपी वंश के साथी है। वंश ही अपने साथ हुई कहासुनी का बदला लेने के लिये इनको सेक्टर 37 स्थित ओयो होटल पर लेकर गया था। दोनों ओयो के बाहर नीचे खडे होकर निगरानी कर रहे थे। वंश व अन्य लडक़ों ने अंदर जाकर मारपीट की थी। मुख्य आरोपी वंश को पहले ही गिरफ्तार कर 6 दिन पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।
बता दें कि 19 मई को सेक्टर 37 स्थित एक ओयो होटल पर 10-15 लडके पाइप व डंडे लेकर लूटने की नियत से होटल में घुसे तथा शिकायतकर्ता व होटल के कर्मचारियों पर पाइप व डंडो से हमला कर दिया तथा कमरे मे रखे आई-फोन व बैग से 30000 रुपये लूट कर फरार हो गये। घटनाक्रम के संबंध में सेक्टर 37 फरीदाबाद निवासी एक महिला की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज किया गया है।