JKNEWS18/FARIDABAD : क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अमित कुमार निवासी हरसयाणा कासगंज उप्र हाल आईपी कॉलोनी सेक्टर 31 फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सद्दाम को अवैध देसी कट्टा सहित लैजर वैली पार्क पार्किंग से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना सूरजकुंड में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि वह कुछ समय पहले वह किसी काम से अपने गांव हरसयाणा में गया था जहां देशी कट्टा लेकर आया था। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।