JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना एनआईटी की टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनकी पहचान विकास व विशाल रावत निवासी जोधपुर राजस्थान व घनश्याम निवासी डीडवाना राजस्थान के रूप में हुई है। जिनको साइबर थाना की टीम ने 30 मई से वैशाली नगर जयपुर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-39 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि जनवरी 2026 में उसके व्हॉट्सएप पर शेयर ट्रेडिंग में इंवेस्टमेंट कर 600 प्रतिशत तक का मुनाफा कमाने बारे एक मेसेज आया, जिसमें उन्होंने खुद को कंपनी से संबंधित बताया, फिर शिकायतकर्ता को ट्रेडिंग के लिए एक व्हॉसएप ग्रुप में जोडा गया जहां उसे ट्रेडिंग बारे टिप्स दिए गये,
फिर ठगों ने शिकायतकर्ता के व्हॉट्सएप पर एक लिंक भेजकर एप डाउनलोड करवाई, जिसमें शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिए कुल 19,75,000 रुपये निवेश किये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला, जिस संबंध में साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विशाल रावत ने अपनी पत्नी के नाम पर फर्म का खाता खुलवाया था और फर्म के खाता को विकास को दिया था, विकास ने यह खाता आगे घनश्याम को दे दिया। खाता में ठगी के 5 लाख रुपये आये थे। विशाल लोन दिलाने का काम करता है वहीं विकास की मोबाईल शॉप है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।