JKNEWS18/FARIDABAD : फोन हैक कर 93,000 रुपये की ठगी के एक मामले में 22 मई को साइबर थाना एनआईटी की टीम ने सुमन एनक्लेव जयपुर राजस्थान से खाताधारक को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान योगेंद्र कुमार मीणा निवासी सुमन एंक्लेव, जयपुर राजस्थान के रुप में हुई है।
जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार एनआईटी फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 22-04-2026 को उसका फोन हैक हो गया जिसके बाद उसके खाता 93,000 कट गये।
जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक पुछताछ में खुलासा हुआ कि योगेंद्र खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। खाता में ठगी के 93000 रुपये आये थे। वह बीए पास है।