JKNEWS18/FARIDABAD : मोबाइल टॉवर लगवाने के नाम पर 42,63,500 रूपये की ठगी के एक मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाताधारक सौरभ यादव वासी नगरिया देहात मैनपुरी उत्तर प्रदेश को मैनपुरी से 19 मई को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांव जुन्हेडा बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 17 अक्टूबर 2024 को उसके पास इंडस टावर कंपनी से एक कथित महिला कर्मचारी का फोन आया जिसने कहा की उनकी कंपनी इंडस टावर्स लिमिटेड के मोबाइल टावर लगाने का काम करती है
फिर उसने कहा की उनकी कंपनी 1 टॉवर लगवाने का 20 साल का एग्रीमेंट करती है और फिर 40 लाख एडवांस, 25000 रुपये प्रत्येक महीना, एक व्यक्ति को टॉवर पर नौकरी व 40 लाख टॉवर लगने के बाद देती है।
जिस पर 29-10-2024 से 10-06-2025 तक अलग-अलग चार्ज जैसे रजिस्ट्रेशन चार्ज, सिक्यूरिटी चार्ज, स्टाम्प ड्यूटी चार्ज, ग्रीन कार्ड चार्ज, पेमेंट ट्रान्सफर चार्ज व कमीशन आदि के नाम पर ठगों ने उससे करीब 42,63,500 रूपये ट्रांसफर करवा लिये। शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि सौरभ मैनपुरी में काम करता है तथा वह घटनाक्रम में खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के 5,04,000 रूपए आये थे। जिसको माननीय अदालत में पेश कर अधिक जानकारी के लिए 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।