JKNEWS18/FARIDABAD : थाना छायंसा पुलिस ने इंडियन बैंक, शाखा छायंसा के एटीएम राशि के गबन के मामले में पूर्व सहायक शाखा मैनेजर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सन्दीप कुमार निवासी सैक्टर 2 रोहिणी दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार विष्णु देव, शाखा प्रबंधक इंडियन बैंक शाखा छायंसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संदीप कुमार 12 अगस्त 2024 से 8 अप्रैल 2025 तक इंडियन बैंक शाखा छायंसा में सहायक शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। उसे शाखा के एटीएम ऑफिसर का कार्यभार भी सौंपा गया था।
एटीएम में नकदी जमा करने व निकालने की जिम्मेदारी उसकी थी। 7 अप्रैल 2025 को शाखा से संलग्न एटीएम का कैश मिलान करने पर बैंक के सीबीएस सिस्टम में दर्शित राशि एवं एटीएम में उपलब्ध वास्तविक नकदी में 6 लाख 62 हजार रुपये का अंतर पाया गया। पूछताछ में संदीप कुमार ने एटीएम से उक्त राशि निकालना स्वीकार किया।
इसके बाद उसने 2 लाख 30 हजार रुपये वापस जमा करवा दिए, जबकि 4 लाख 32 हजार रुपये की राशि अभी भी बकाया है। शिकायत पर थाना छायंसा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि उस पर कर्ज हो रखा था, जिसके लिए उसने बैंक राशि का गबन किया। उसने एटीएम मशीन में कम नकदी डालकर बैंक सिस्टम में गलत जानकारी दर्ज की थी और कुछ पैसे अपने पास रख लिये थे। जिसको माननीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।