JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने चलती गाड़ी पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान आशीष निवासी सूर्या विहार पार्ट-3 फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार हिमांशु निवासी एनआईटी-5 फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अप्रैल की रात करीब 1 बजे वह अपने साथी सागर, राहुल और साहिल के साथ कार में बीके चौक की तरफ जा रहा था।
इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की दो बलेनो कार और एक स्कॉर्पियो उनकी गाड़ी के पीछे लग गई और डाक्टर टूडे अस्पताल के पास एक बलेनो कार उनकी गाड़ी के बराबर में आई, जिसमें देव अंशुमन, पियूष, ह्रदय, मोहित और ईशांत सवार थे और कार में बैठे एक युवक ने उसकी ओर फायर कर दिया, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
शिकायत पर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शिकायतकर्ता के दोस्त जतिन की, पियूष के साथ पुरानी कहासुनी थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी व उसके अन्य साथियों ने पियूष के साथ मिलकर शिकायकर्ता की गाडी का पीछा किया और गिरफ्तार आरोपी आशीष ने पिस्टल से जान से मारने के नियत से गाड़ी पर फायर किया था।
जिसको माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई के लिये 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है। घटनाक्रम में 2 आरोपी मोहित व हृदय को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।