JKNEWS18/FARIDABAD : बीती 1 मई को दिल्ली से झांसी तक चलने वाली ट्रेन ताज एक्सप्रेस पर सुबह करीब 8 बजे होडल के आसपास पहुंची तो किसी शरारती व्यक्ति ने तेज गति से जा रही ट्रेन पर एक पाइप फेंका। पाइप शीशा तोड़ कर अंदर चला गया और एक सवारी को गंभीर चोट आई।
जब ट्रेन मथुरा रुकी तो घायल को प्राथमिक चिकित्सा दी गई और उनके कथन के आधार पर मथुरा में जीरो एफआईआर दर्ज करके जीआरपी फरीदाबाद भेजी गई तथा जीआरपी द्वारा अभियोग अंकित करके तफ्तीश प्रारंभ की गई। गहन जांच के बाद एक व्यक्ति पर शक हुआ और उसकी तलाश की गई। जिसका नाम पंकज पुत्र स्वर्गीय सुनील निवासी बेढा पट्टी होडल है को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ पर इसने अपना जुर्म कबूल किया है। इसका अपराधिक रिकॉर्ड निकालने पर ज्ञात हुआ है कि यह पहले आधा दर्जन से अधिक मामलों में गिरफ्तार हो चुका है जिसमें पुलिस हिरासत से भागना, नाबालिक लडक़ी को लेकर भागना तथा शस्त्र अधिनियम जैसे गंभीर मामले हैं। इसे आज इलाका मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया जाएगा