JKNEWS18/FARIDABAD : बीते 11 मई को सांई कॉलोनीए मवई निवासी विरेश उर्फ नन्हे के साथ मारपीट कर, उस पर सूआ से हमला किया गया था। घटनाक्रम के संबंध में भाई मुकेश ने 12 मई को थाना खेडीपुल में दी अपनी शिकायत में बताया कि 11 मई को जब वह अपने भाई विरेश व अन्य के साथ अपने घर के बाहर गली में खडा था तभी वहां पर एक गाडी आयी जिसमें से पांच लोग अमित उर्फ मोटा, शिवम, अमित, अभिषेक व प्रवीन उतरे और उन्होंने उसके भाई विरेश पर लाडी डंडों से हमला कर दिया।
इसी दौरान प्रवीन ने विरेश पर सूआ से वार किया और घटना को अंजाम देकर आरोपी मौका से फरार हो गये। शिकायत पर थाना खेडीपुल में मामला दर्ज किया गया था। एसीपी क्राईम वरुण कुमार दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि 13 मई को सफदरजंग अस्पताल में ईलाज के दौरान विरेश की मृत्यु हो गई थी। जिस पर अभियोग में धारा हत्या की जोडी गई।
अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने 12 मई को सूआ मारने वाले प्रवीन को गिरफ्तार कर 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। इसी दौरान अपराध शाखा की टीम ने प्रवीन निवासी टीटू कॉलोनी, अमित उर्फ मोटा, शुभम निवासी मुरसन हाथरस हाल टीटू कॉलोनी, अमित निवासी यमुना इंकलेव पार्ट.2 टीटू कॉलोनी, अभिषेक निवासी टीटू कॉलोनी को भी 13 मई को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में सामने आया कि घटनाक्रम में एक अन्य आरोपी साईन निवासी सेक्टर-29 फरीदाबाद का मृतक विरेश से पैसे का लेन देन था, पहले भी पैसे लेने.देने पर कहासुनी हुई थी। कुछ दिन पहले साईन विरेश से पैसे लेने आया था लेकिन विरेश ने पैसे देने से मना कर दिया।
इसी के चलते घटना से 5-6 दिन पहले साईन ने अपने साथी प्रवीन, अमित उर्फ मोटा, शिवम, अमित, अभिषेक के साथ टीटू कॉलोनी में मीटिंग की तथा विरेश की पिटाई करने के लिए अपने साथियों को कहा। जिस पर प्रवीन, अमित उर्फ मोटा, शिवम, अमित, अभिषेक 11 मई को आई-20 गाडी लेकर शिकायतकर्ता की गली में आये जहां पर उन्होंने विरेश के साथ लाठी डंडो व लोहे की रॉड से मारपीट कीए इसी दौरान प्रवीन ने विरेश पर सूआ से वार कर दिया। जिसके बाद वो सभी वहां से गाडी लेकर फरार हो गये।