JKNEWS18/FARIDABAD : जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं से न्यायाधीश के द्वारा किये गये दुव्र्यवहार को लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला व सेक्रेटरी टीका डागर के आह्वान पर हरियाणा प्रदेश की अन्य बार एसोसिएशन ने फरीदाबाद बार एसोसिएशन के समर्थन में हड़ताल रखी और न्यायाधीश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
वरिष्ठ अधिवक्ता जे पी अधाना ने कहा कि जब तक न्यायाधीश अपनी गलती स्वीकार नहीं करते और भविष्य में किसी भी अधिवक्ता के खिलाफ ऐसा दुव्र्यवहार ना करने का आश्वासन नहीं देते तब तक जिला बार एसोसिएशन की हड़ताल अनिश्चित कालीन रहेगी।
इस मौके पर बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि इस न्यायाधीश का रवैया वकीलों के खिलाफ शुरू से ही खराब रहा है। अपनी कोर्ट के अंदर वकीलों को धमकाना, वकीलों के साथ दुव्र्यवहार करना इनकी आदत है।
इस मौके पर पलवल बार के पूर्व प्रधान दीपक चौहान, संसार चौहान ने अपनी पूरी टीम के साथ जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद का समर्थन किया और कहा कि जब तक न्यायाधीश अपनी गलती स्वीकार नहीं करते तब तक जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद का समर्थन करेंगे।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता एम एस नागर बार ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के सभी वकील एक जुट हैं और जल्दी ही फरीदाबाद के न्यायाधीश के खिलाफ इंस्पेक्टिंग जज से शिकायत करेंगे।
इस मौके पर पूर्व प्रधान जोगिन्दर नरवत, सतबीर शर्मा, सत्येंद्र अधाना, वीर, एमपी नागर, बिल्लू धनकड़, ओपी यादव, देवेन्द्र त्यागी, धीरज अधाना, जग्गी अधाना, धर्मेन्द्र, विजय यादव, सतपाल नागर, जोगिन्दर कापसिया, जितेन्द्र तंवर उप.प्रधान पलवल, नरेश तेवतिया पूर्व प्रधान, मनजीत सहारावत, शिवा डागर, दीपक पंवार, गौरव अम्बावता, सुमित पवन पाराशर, ओमदत कौशिक, अशोक कुमार, हरवंश, जे पी भाटी, प्रदीप कुमार, सागर नागर, मनोज, सुरेश बघैल कुमार आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे।