JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अबजद उर्फ लाला निवासी गांव गिजरौली, जिला हाथरस उत्तर प्रदेश हाल निवासी नियर मुल्ला होटल फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसारए विनोद कुमार निवासी गांधी कॉलोनी फरीदाबाद ने थाना एसजीएम नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दिनांक 9 फरवरी को रात के समय वह पटेल चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। रास्ते में भूजल भवन के पास उसने अपना ऑटो खड़ा किया और पानी पीने अंदर चला गया।
वापस आने पर उसने पाया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसका ऑटो चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना एसजीएम नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जैसे ही शिकायतकर्ता ऑटो खड़ा कर पानी पीने गया, उसने मौका पाकर ऑटो चोरी कर लिया। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है तथा वह चोरी के एक अन्य मामले में करीब 10 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।