JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना एनआईटी की टीम ने टेलिग्राम के माध्यम से ठगी करने के मामले में एक खाताधारक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसकी पहचान साहिल निवासी विराट नगर आजाद नगर हिसार हाल निवासी सीमार कॉलोनी हिसार के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईटी फरीदाबाद निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अज्ञात ठगों ने उसे टेलिग्राम के माध्यम से संपर्क किया और अधिक पैसे कमाने का लालच देकर टास्क पूरा करने के नाम पर उससे कुल 8,88,497 रुपये की ठगी कर ली। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साहिल इस मामले में खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया हुआ था। उसके खाते में ठगी की रकम में से 50,000 रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी हिसार में एक जूते की दुकान पर कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।