JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने एक आरोपी को अवैध देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरज निवासी एसजीएम नगर फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 29 मार्च को अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए धीरज को सेक्टर-48 एरिया से अवैध देसी कट्टा सहित काबू किया। जिसके विरुद्ध थाना एसजीएम नगर में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।