JKNEWS18/FARIDABAD : शेयर मार्केट में पैसे निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 5,20,000 रुपये की ठगी के एक मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी शहवाज अहमद निवासी हाजिपुर जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल नई बस्ती अबुफजल ओखला नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 15 निवासी एक महिला ने थाना साइबर सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने शेयर मार्केट में पैसे निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। फिर शिकायतकर्ता ने विभिन्न ट्रांजेक्सन के जरिये ठगों द्वारा बताये खाता में कुल 5,20,000 रुपये शेयर मार्केट में निवेश के लिये भेज दिये थे।
जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शहवाज अहमद ने अपने साथी नौशाद से खाताधारक मोहम्मद कैफ का खाता लेकर आगे ठगों को उपलब्ध करवाया था। नोसाद के साथ में फाईनेंस कंपनी में काम करता है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।