JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना सेंट्रल की की टीम ने 25300 रुपये की ठगी के एक मामले में गौरव व अंश निवासी सेक्टर-7 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 17 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर सर्फिंग करते हुये 27-28 फरवरी को करन ओजला के कॉन्सर्ट की टिकट बारे विज्ञापन देखा।
जिस पर शिकायतकर्ता ने 11 टिकट बुक करने के लिए 25300 रुपये ठगो के पास भेज दिये। शिकायतकर्ता को ना तो टिकट मिले और ना ही पैसे वापस मिले। जिस संबंध में साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गौरव खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के 25,300 रुपये आये थे। वहीं अंश इंस्टाग्राम पर ऐड डालता था।
दोनों ने मिलकर इंस्टाग्राम का अकाउंट बनाया हुआ था। दोनों तिगांव क्षेत्र स्थित एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं, गौरव मैकेनिकल इंजीनियर व अंश कंम्यूटर साइंस डिप्लोमा की पढाई कर रहा है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।