JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा उंचा गांव व अपराध शाखा एवीटीएस-2 की टीम ने अवैध नशा, प्रतिबंधित, नशीली दवा बेचने के अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए पिंटू निवासी फतेहपुर सिकरी उप्र हाल पर्वतीय कॉलोनी को 1.282 किलोग्राम गांजा सहित तिकोना पार्क एनआईटी के पास से गिरफ्तार किया है। जिसने बताया कि वह 5 किलोग्राम गांजा मथुरा से 30 हजार रूपये में खरीदा था, जिसमें से कुछ उसने बेच दिया था।
वहीं अपराध शाखा एवीटीएस-2 की टीम ने योगेश निवासी गांधी कॉलोनी फरीदाबाद को 960 प्रतिबंधित, नशीली गोलियों सहित भगत सिंह चौक, फरीदाबाद के पास से काबू किया है। जिसने बताया कि वह इन गोलियों को प्रतापगढ़ उप्र से खरीद कर लाया था।
जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है