JKNEWS18/FARIDABAD : बीती रात प्रतिबंधित मांच बेचने के मामले में थाना सूरजकुण्ड अन्तर्गत अनखीर चौक पुलिस ने दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित मांच व सैन्ट्रो कार को बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार 20 मार्च को पल्ला निवासी एक व्यक्ति ने सूरजकुण्ड थाना पुलिस को शिकायत दी कि कुछ लोग गौ मांस बेचने के लिए गाडी मे भर कर गांव बडख़ल स्थित एक दुकान पर मांस उतार चुके है, जिनके नाम नजीर व ताहीर निवासी फतेहपुर तगा है।
जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गांव बडखल स्थित दुकान से 110 किलो मांस बरामद किया गया तथा थाना सूरजकुण्ड में हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौ संवर्धन अधिनियम 2015 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
उन्होने आगे बताया कि घटनाक्रम के संबंध में पुलिस चौकी अनखीर प्रभारी संजय कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए नजीर व ताहीर निवासी फतेहपुर तगा को गिफ्तार कर घटना में प्रयोग की गई सैंट्रो गाडी को बरामद किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने 5-6 दिन पहले ही दुकान को किराये पर लिया था, मांस को बेचने के लिए फतेहपुर तंगा से लेकर आये थे। जिनको स्पेशल कार्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।