JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखाओं की टीमों ने कार्रवाई करते हुए दो अलग अगल मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 30300 रूपए बरामद किये गये है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार ऋषि निवासी वेदराम कॉलोनी फरीदाबाद ने थाना पल्ला में दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 30 जनवरी को वह अपने परिवार के साथ एक शादी के कार्यक्रम में अयोध्या गया हुआ था।
9 फरवरी को जब वह घर वापिस लौटा तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था कोई नामालूम घर से नगदी व आभूषण चोरी करके ले गया था। जिस शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
घटनाक्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने पूर्ण सिंह निवासी ओम शांति एन्क्लेव फरीदाबाद व सन्तोष निवासी गांव सायकपुरा जिला आगरा उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। जिनसे 20000 रूपए नगद बरामद किये गये है।
एक अन्य मामले में आमिर खान निवासी बडखल ने थाना एसजीएम नगर में दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 6 फरवरी को जब वह नियर कमला नेहरू स्कूल स्थित अपने ऑफिस पर पहुंचा तो पाया की किसी ने ऑफिस के एसी का ऑउटडोर युनिट चोरी कर लिया गया था। जिस शिकायत पर थाना एसजीएम नगर में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने नासीर निवासी राजीव कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार कर कब्जा से 10300 रूपए नगद बरामद किये है। तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।