JKNEWS18/FARIDABAD : एवीटीएस-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 1.110 किलोग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 10 मार्च को एवीटीएस-2 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए राजू निवासी सेक्टर 28 फरीदाबाद को 1.110 किलोग्राम गांजा सहित सेक्टर-28 क्षेत्र से काबू किया है।
जिसके विरुद्ध सेक्टर-31 में एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 1.110 किलोग्राम गांजा दमोह मध्य प्रदेश से 6000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।