JKNEWS18/FARIDABAD : बीते 20 फरवरी को सेक्टर 28 में झपटमारी कर गले की चैन छीनने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने 10 मार्च को अमित निवासी सेहतपुर पल्ला को गाजियाबाद व धीरज निवासी खिचडीपुर दिल्ली को नोएडा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर 28 निवासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 20 फरवरी को वह ओल्ड मार्केट से अपने घर की तरफ जा रही थी जब वह घर के सामने पहुंची तो मोटरसाइकिल पर दो लडके आये और उसके गले से चैन झपट कर फरार हो गये। जिस संबंध में थाना सेक्टर 31 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त है। 20 फरवरी को दोनों ने मोटरसाइकिल पर सेक्टर 28 में झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया था। अमित पर पूर्व में झपटमारी व आम्र्स एक्ट के 28 मामले दर्ज है वहीं धीरज पर 8 मामले दर्ज है। अधिक पूछताछ के लिये दोनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।