JKNEWS18/ALIGARH : अलीगढ़ एसएसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जिले की जनसुनवाई व्यवस्था को बेहद पारदर्शी बना दिया गया है। अब क्वार्सी और खैर समेत सभी थानों पर आने वाली शिकायतों को अनिवार्य रूप से रजिस्टर में दर्ज कर पीड़ित को तत्काल रसीद थमाई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं इन शिकायतों की निगरानी कर रहे हैं ताकि जांच की गुणवत्ता और समयसीमा से कोई समझौता न हो।
पुलिस द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित जांच और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
एसएसपी ने सख्त लहजे में निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और हर समस्या का समयबद्ध समाधान करना होगा। पुलिस की इस संवेदनशील कार्यशैली से न केवल पीड़ितों को न्याय मिल रहा है बल्कि आम जनता का पुलिस पर भरोसा भी बढ़ा है।